पीपलदा: पीपल्दा क्षेत्र के नोनेरा ऐबरा डैम में पानी का भराव 217 मीटर पहुंचा, अब गेट खोलकर होगी टेस्टिंग
Pipalda, Kota | Sep 10, 2024 पीपल्दा क्षेत्र के नोनेरा ऐबरा डेम के 27 गेटों की टेस्टिंग का कार्य इन दिनों चल रहा है। डेम के सभी गेट लगाकर पानी का भराव इन दिनों किया ज रहा है। मंगलवार शाम को इसकी भराव क्षमता के अनुरूप 217 मीटर तक पानी का भराव हो गया है। नोनेरा एवरा डेम के अधिशासी अभियंता अनिल यादव ने बताया कि अब गेट खोलकर टेस्टिंग की जावेगी। इसके लिए सभी अधिकारी मौके पर पहुँच गए है।