पीपलदा: खातोली क्षेत्र में बारिश से खराब हुई फसलों का SDM नीता वसीटा ने लिया जायजा, किसानों से की बातचीत
Pipalda, Kota | Sep 11, 2024 खातोली क्षेत्र में लगातार बारिश से हुई खराब फसलों का इटावा एसडीएम नीता वसीटा ने जायजा लिया ओर किसानों से बातचीत कर जानकारी ली। SDM नीता वसीटा ने केशोपुरा, भवानीपुरा, तलाव, खातोली गोपालपुरा गांव में जाकर खराब हुई फसलों का जायजा लिया।मौके पर मौजूद किसानों ने खराब हुई फसलों को दिखाया SDM ने कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए।