रानीगंज: सरखेलपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर दबंगों पर मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
दिलीपपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सरखेलपुर निवासी एक किसान नौशेख आदिल खां ने आरोप लगाया है कि उसकी गोई स्थित जमीन पर दबंगों द्वारा रात-दिन जेसीबी लगाकर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई और ढुलाई की जा रही है। विरोध करने पर किसान के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित किसान के अनुसार शनिवार देर र