सिमडेगा: गौवंशीय पशु तस्करी के मामले में सिमडेगा पुलिस ने फरार आरोपी को उड़ीसा से किया गिरफ्तार,भेजा जेल
सिमडेगा पुलिस के द्वारा रविवार को गौवंशीय पशुओं की तस्करी से जुड़े केरसई थाना के मामले में फरार अमीर अंजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।सिमडेगा पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने 3 बजे बताया कि एसपी सिमडेगा को मिले गुप्तसूचना के आलोक में करवाई की गई है।बताया गया कि तस्करी मे उपयोग किया गया पिकप वाहन भी आरोपी व्यक्ति का ही है।