रायबरेली: लोधवारी ग्रामसभा के ग्रामीणों ने सचिव ,सफाई कर्मी व ग्राम प्रधान के खिलाफ,गांव में सफाई न होने पर किया प्रदर्शन
सदर तहसील ब्लाक राही की लोधवारी ग्राम सभा के,दर्जनों लोगों ने,गुरुवार को ग्राम प्रधान,ग्राम सचिव व ग्राम में तैनात किए गए सफाई कर्मी के खिलाफ,ग्राम में फैली हुई गंदगी को लेकर प्रदर्शन किया है।ग्रामीण रमेश कुमार,सुरेश कुमार छोटेलाल भगवानदीन आदि ने बताया कि,मामले को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई,डीएम को शिकायती पत्र दिया गया है।