किशनगंज: बगदे सरकार तपोभूमि पर श्रीरामकथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के मझोला स्थित प्राचीन सिद्ध स्थान तपोभूमि बगदे सरकार पर आयोजित श्रीरामकथा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान राष्ट्रीय संत कथा प्रवक्ता बृजभूषण महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।