हिलसा: हिलसा में भीम आर्मी द्वारा अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा, विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Hilsa, Nalanda | Apr 14, 2026 हिलसा में भीम आर्मी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा रामबाबू हाई स्कूल मैदान से निकलकर काली स्थान, बिहार रोड, पटेल नगर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची।