समस्तीपुर: भोला टॉकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने का सांसद का दावा जुमला: भाकपा माले नेता
भाकपा माले के जिला स्थाई कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की भोला टॉकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने का सासंद का दाबा जुमला साबित हुआ है। उन्होंने बताया है कि केंद्रीय बजट में योजना को मृत होने से बचाने को लेकर ₹1000 आवंटित किया गया है। इस मामले को लेकर उन्होंने पूरी जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है।