समस्तीपुर: जीआरपी की टीम ने चोरी की मोबाइल खरीदने एवं मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जीआरपी की टीम ने सकरी के रहने वाले अब्दुल रहमान को चोरी की मोबाइल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर स्टेशन से एक युवक को मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।