सिंधिया थाने की पुलिस ने फुलहारा गांव के रहने वाले अमरजीत झा को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर अपने भाई के साथ मारपीट करने का आरोप है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।