महावन: फरह पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 13.670 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
मथुरा। थाना फरह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को 13.670 किलोग्राम अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।