बदायूं: गुलड़िया गांव के दबंगों से आहत परिवार ट्रैक्टर ट्राली में सामान भरकर SSP ऑफिस के निकट पहुंचा, महिला ने विषाक्त पदार्थ खाया
Budaun, Budaun | Apr 2, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया गांव के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले हरीश का उनकी बिरादरी का अकेला परिवार है। गांव में कुछ दबंग उनके और उसके परिवार के साथ आए दिन गाली गलौज मारपीट और बेज्जती करते हैं। सिविल लाइन क्षेत्र के एसएसपी आफिस के निकट इसी परिवार के हरीश की पत्नी सुनीता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया और जमीन पर गिर गई। जिससे वहां का मच गया।