भदोही: कोछियां में जमीनी विवाद को लेकर दबंग ने महिला को मारपीट कर किया घायल
सुरियावां के कोछिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और एसपी से न्याय की लगाई गुहार ।आबादी की जमीन पर दबंग द्वारा दीवार खड़ी करने को लेकर महिला ने आपत्ति जताई और बातचीत के दौरान दबंग व्यक्ति से महिला की हाथापाई हो गई जो वीडियो में साफ दिख रहा है।