भदोही: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का चौगुना में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया लोकार्पण
जनपद भदोही सुरियावा क्षेत्र के चौगुना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लोकार्पण से जनपद वासियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा और जनपद वासी स्वस्थ रहेंगे।