भदोही: जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने अभोली ब्लॉक के दो प्राथमिक विद्यालय का किया शिलान्यास।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने खंड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के साथ ग्राम सभा गौरा व प्रयागपुर में विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पांच फावड़ा चलकर प्राथमिक विद्यालय का किया शिलान्यास।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह दोनों गांव हमारे वार्ड में पड़ता हैं, इसलिए यहां बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले विद्यालय बना अति आवश्यक है।