इगलास: इगलास में बार एसोसियेशन की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया गया
Iglas, Aligarh | Jun 18, 2026 इगलास। बार एसोसियेशन की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध करते हुए शुक्रवार को कार्य से विरत रहने का संकल्प पारित किया गया। बार एसोसियेशन की बैठक बृहस्पतिवार को निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें उपनिबंधक कार्यालय पर चल रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन किया गया।