जमुई: अगहरा नहर के पास तगादा कर लौट रहे चिमनी मालिक से बदमाशों ने छीना ₹1.5 लाख, चाकू से हमला कर किया घायल
Jamui, Jamui | Jul 30, 2025 तगादा कर लौट रहे चिमनी मलिक के साथ अगहरा नहर के पास चार की संख्या में आए बदमाशों द्वारा डेढ़ लाख रुपए की चिंताई करने और चाकू से हमला कर घायल करने का मामला बुधवार की रात 9:00 बजे प्रकाश में आया है। घटना के बाद चिमनी मालिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।