मुजफ्फरपुर जिले के सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा गांव में प्रेम विवाह से नाराज ससुराल वालों ने 27 वर्षीय आयुष कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर मृतक की पत्नी ने सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। घटना रविवार आधी रात की बताई जा रही है।