गुना नगर: उत्तर प्रदेश की रॉयल्टी पर गुना शहर में अवैध खनिज परिवहन, खनिज विभाग ने दो ट्रक जप्त कर की कार्यवाही
गुना शहरी क्षेत्र में खनिज विभाग ने उत्तर प्रदेश की रॉयल्टी से खनिज का अवैध परिवहन करते दो ट्रक पकड़े है। 1 जुलाई को जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, रात में निरीक्षण के दौरान दो ट्रक पकड़े है, उत्तर प्रदेश की रॉयल्टी पर खनिज का परिवहन कर रहे थे। जांच में दोनों ट्रकों में रॉयल्टी से अधिक मात्रा में खनिज परिवहन था। जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।