हज़ारीबाग: कटकमदाग में गृहभेदन का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी, ज्वेलरी व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
कटकमदाग थाना क्षेत्र में हुई लगातार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन अपराधियों—सुभाष चंद्र बोस उर्फ टैक्सी,भोला प्रसाद सोनी और अमित दुबे—को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 54.5 ग्राम सोना,भारी मात्रा में चांदी,आर्टिफिशियल ज्वेलरी, लैपटॉप,इन्वर्टर,होम थिएटर व अन्य सामान बरामद किया गया.