खड़गपुर: घुघलाडीह गांव में खाना बनाते समय महिला झुलसी, अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में इलाज जारी
खड़गपुर प्रखंड के गंगटा पंचायत अंतर्गत घुघलाडीह गाँव मे मंगलवार की शाम 7 बजे एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक साड़ी में आग पकड़ जाने के कारण खाना पका रही एक महिला बुरी तरह से झुलस गई . घटना में सोनू कुमार की 25 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी घायल है.महिला की चीख सुनकर जब परिजन रसोई घर में पहुंचे तो महिला घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी.