चरपोखरी: न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने सेमरावँ गाँव से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा रविवार की शाम 5:00 के करीब बताया गया कि दो वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं जिसकी पहचान सेमरावँ गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह तथा सुबोध कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों वारंटी से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।