चरपोखरी: ध्यानी टोला पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत
ध्यानी टोला पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतका की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी राजेश राम की पत्नी कुसुम देवी बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने लड़के के साथ बाजार करने गई हुई थी।