चरपोखरी: हरपुर मोड़ के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी
हरपुर मोड़ के समीप दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी लाया गया है। ज़ख्मियों में कसमरिया गांव निवासी रिंकू सिंह इंद्रजीत प्रसाद जबकि दोबेया टोला निवासी संतोष कुमार तथा खराटी गांव निवासी राज कुमर सिंह शामिल है।