चरपोखरी: चरपोखरी में उपेंद्र यादव को राजद का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया
चरपोखरी में एक बार फिर से राजद के प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के लिए शनिवार की दोपहर 12:00 के करीब एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव कराने के लिए जिले से एकरार अहमद को भेजा गया था। जिसकी अध्यक्षता में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उपेंद्र यादव को राजद का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।