देशआदेश नंदी महाराज का सफल रेस्क्यू, जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला बाहर
देशआदेश
गुरु की नगरी पांवटा साहिब में मानवता और गौसेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। प्रियांशी हॉस्पिटल के समीप एक नंदी महाराज नाली में फंस गया था। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और वार्ड नंबर-11 की नवनिर्वाचित पार्षद रीना मौके पर पहुंचे।
पार्षद रीना ने तुरंत समाजसेवी अनिल कुमार और राजेंद्र धीमान को सूचना देकर जेसीबी की व्यवस्था करवाई। इसके बाद सभी ने मिलकर संयुक्त प्रयास से नंदी महाराज का सफल रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। रेस्क्यू अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। विशेष रूप से वार्ड नंबर-11 की नवनिर्वाचित पार्षद रीना की तत्परता और सेवा भाव की स्थानीय लोगों ने सराहना की।