खातेगांव: बैंक मैनेजर और विधायक की पहल से दो किसान परिवारों को मिला ₹4 लाख का बीमा लाभ
गुरुवार दोपहर 3 बजे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की खातेगांव शाखा में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। यहाँ बैंक मैनेजर की सजगता और क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के निर्देशों से दो अलग-अलग किसान परिवारों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कुल 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।