सूरजपुर: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर पिस्टलधारी बाइकर गैंग सक्रिय, ऑटो चालक से की लूट
अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे पिस्टल से लैस बाइकर गैंग के सक्रिय होने से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार को लुटेरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। इसी दौरान एक ऑटो चालक लूट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर सुनसान सड़क पर राहगीरों को रोक रहे थे।