मशरक: बेन छपरा गांव में मोहित कबड्डी टीम ने प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल कप जीता
मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बेन छपरा गांव में सोमवार की रात 8 बजें के लगभग प्रखंडस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में दरियापुर,बनारस और मधुबनी की टीम ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन राजद नेता बिट्टू सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रौशन मुखिया,रंजन कुमार सिंह ने फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।