चांदपुर: नूरपुर के कस्बा राजा के ताजपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार बाइक सवार युवक गंभीर घायल
बिजनौर में गुरुवार को सुबह 9:00 बजे नूरपुर क्षेत्र के कस्बा राजा के ताजपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ताजपुर निवासी शोएब अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। अचानक से तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी हादसे में बाइक पर सवार चार युवक घायल हैं। चारों को भर्ती कराया गया है