शाहबाद: बद्दापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर कार खाई में पलटी, मां-बेटे की हुई मौत व छोटा बेटा हुआ घायल
बुधवार की शाम 4:15 बजे एक तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने पिहानी मार्ग पर बद्दापुर गांव के पास ईको कार में टक्कर मार दी जिससे कार खाई में पलट गई और कार में सवार मां बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा घायल हुआ है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुलापुर निवासी रिजवान अपनी मां इबरीसन के साथ दवा दिलवाने पिहानी जा रहा था। तभी दुर्घटना हुई।