मड़ियाहू: हरद्वारी गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में झूले से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव झूले से लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान संदीप गौतम के रूप में हुई, जो टेंट हाउस में मजदूरी करता था और अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहता था