सबलगढ़: रामपुर: सालई के बीहड़ में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
सबलगढ़ के रामपुर कलां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलाई के मजरा चंद्रपुरा गांव के बीहड़ में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है