शामली: शामली के गणेश चौक में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप
Shamli, Shamli | Jul 14, 2026 शामली के मोहल्ला गणेश चौक की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते नजर आ रहे हैं। प्रकरण में मंगलवार को मोहल्ला रामशाला निवासी जयकुमार ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर बताया कि यह घटना 4 जुलाई 2026 की है और पुलिस ने दो सप्ताह बाद भी मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही की है।