लातेहार: लातेहार जिले में गर्मी शुरू होते ही गहराया पेयजल संकट
जिले के कई प्रखंडों और पंचायतों में दर्जनों चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर वर्ष मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन चापाकल कुछ ही महीनों में फिर खराब हो जाते हैं। कई चौक-चौराहों पर भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है