पटना ग्रामीण: तीसरी बार नीतीश कुमार का कौन गारंटी लेगा? RJD सांसद मीसा भारती ने उठाया सवाल, पहली बार पलटी मारे फिर दूसरी बार पलटी मारे
सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब वो इधर-उधर नहीं जाएंगे। रविवार की सुबह 10:30 बजे दिल्ली से पटना पहुंची आरजेडी सांसद मीसा भारती ने सीएम नीतीश के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार ने पहली बार पलटी मारी तो इसी तरह का बयान दिया था फिर दूसरी बार पलटी मारी लेकिन तीसरी बार उनकी गारंटी कौन लेगा।