खगौल: दानापुर स्टेशन पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 3 लोग गिरफ्तार
रेल थाना दानापुर के अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से रूमाल में बांधा कागज़ का एक बंडल बरामद हुआ, जिसके ऊपर 500 रुपये का नोट लगाया गया था,ताकि लोगों को लालच देकर ठगी की जा सके। इसके अलावा अभ