टिकारी: ईंट भट्ठा में मजदूरों से रंगदारी मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी कट्टे व 2 जिंदा कारतूस बरामद
Tikari, Gaya | May 7, 2026 माधोपुर में संचालित एक ईंट भट्ठा से रंगदारी मांगने और मजदूरों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया हैं। SDPO सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि ईंट भट्ठा पर कुछ अज्ञात अपराधी पहुंचे और वहां कार्यरत मजदूरों के साथ मारपीट कर 10 मोबाइल फोन छीन लिया था।