अररिया: अररिया में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा
Araria, Araria | Jun 14, 2026 केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा अररिया जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की थी। जिले के कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।