हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में गायत्री तपोभूमि में 42 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ
सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित बलदेव प्रसाद शास्त्री द्वारा आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार में 42 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। शिक्षा ग्रहण करने के लिए काशी जा रहे बटुकों को कस्बे के समाजसेवी अखिलेश तिवारी एवं बउवा द्विवेदी ने मनाते हुये कस्बे के संस्कृत विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने का आग्