दिनारा प्रखंड के नटवार थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में दूसरे की खेत से जबरन धान काटने के मामले में तीन लोग पर आज शुक्रवार को 1 बजे थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नटवार थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि विशंभरपुर निवासी स्व रामाशीष राय के पुत्र मुख्तार राय के आवेदन पर विशंभरपुर टोला के तीन लोग पर प्राथमिकी दर्ज की गई।