मुरैना नगर: मुरैना में सियासत और समारोह का संगम, सीएम कृषि मंत्री के घर शादी में होंगे शामिल
आज सोमवार दोपहर डॉ.मुख्यमंत्री मोहन यादव अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंचेंगे।वे करीब 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से 5वीं बटालियन हेलीपेड उतरेंगे और वहां से कृषि मंत्री ऐदल सिंह कँसाना के बिस्मिल नगर स्थित निवास पहुंचकर शादी समारोह में शामिल होंगे।बाद में स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रशासन ने सुरक्षा व ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं।