बदायूं: उसावां के हजारा मोड़ पर कादरचौक ब्लाक के कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक और शव खेत में मिला
Budaun, Budaun | Apr 22, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के झंडापुर गांव का रहने वाला 31 वर्षीय मुनेन्द्र यादव पुत्र ब्रजेश सिंह कादरचौक ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर था। वह कल मंगलवार को अपने घर पर कहकर गया कि वह अपनी ससुराल जा रहा है। लेकिन वह ससुराल नहीं गयाँ तो थाना उसावा क्षेत्र के उसावा कस्बे के हजारा मोड पर मुनेंद्र यादव का शव और बाइक खेत में पड़ी हुई थी।