गोरमी: हनुमान जन्मोत्सव पर गोरमी क्षेत्र के विद्यालयों में हुए रंगारंग कार्यक्रम
Gormi, Bhind | Apr 2, 2026 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आज हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया हम आपको बता दें कि 2 अप्रैल 2026 को प्रातः10 से ही विद्यालय में धूम दिखाई दी ऐसे में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ अध्यापक एवं विद्यार्थियों ने मिलकर किया संसार के कल्याण की कामना की