जौनपुर: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: एक लाख के इनामी भोले राजभर ने कोर्ट में किया सरेंडर
चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये के इनामी भोले राजभर ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जौनपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह मामला एक मई को खेतासराय थाना क्षेत्र में दूल्हा आजाद बिंद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से जुड़ा है। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर भोल