जमुई: अज्ञात अपराधियों ने अलीगंज बाजार में की गोलीबारी, एक युवक हुआ घायल
Jamui, Jamui | Mar 23, 2024 अलीगंज बाजार में शुक्रवार की देर शाम दहशत फैलाने की नीयत से अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में राम कुमार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए पीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जमुई लेकर चले गए। वहीं पुलिस घटना की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है।