जमुई: असहना गांव में घर से विवाहिता का शव बरामद होने के बाद पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 23, 2024 चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के असहना गांव में घर से विवाहिता कविता देवी का शव बरामद किया गया है। मामले में मृतका के पिता ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। उंसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है ।