गुना नगर: एकलव्य आवासीय विद्यालय में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नई फल सब्जी मंडी का किया भूमि पूजन
गुना में ग्राम पंचायत हरिपुर के सिंघाडी गांव में एकलव्य आवासीय विद्यालय के सामने 28 जून दोपहर को केंद्रीय मंत्री गुना सांसद सिंधिया ने तीन करोड रुपए से बनने वाली 3.50 हेक्टेयर की नई थोक फल सब्जी मंडी का भूमि पूजन किया। पूरा कार्यक्रम एकलव्य विद्यालय के हाल में किया गया। बड़ी संख्या में थोक फल सब्जी विक्रेता अधिकारी कर्मचारी मंडी प्रशासन नागरिक शामिल हुए।