बिक्रम: रानीतालाब में अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,6 ट्रैक्टर जब्त,SDPO ने दी जानकारी
Bikram, Patna | Jul 2, 2026 अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिक्रम के रानीतालाब थाना क्षेत्र के बुधु छपरा घाट से पुलिस ने बालू लदे छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घाट पर अवैध खनन और बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज-02 पंकज कुमार शर्मा और रानीतालाब थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर ट्रैक