लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे युवक से लूट की वारदात सामने आई। रायबरेली निवासी अजीत सिंह को ग्राम लालपुर दखिना टावर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद लूट लिए।